सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला

0
(0)

पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार हुए। उनके साथ दिखी महिला की तलाश जारी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो महिला कौन थी, और उसने ऐसा क्यों किया। मामले में ब्लैकमेलिंग की आशंका में तीन कर्मचारी निलंबित हुए। पुलिस ने महिला पर भी केस दर्ज किया है।

मंदसौर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाले कथित भाजपा नेता का वीडियो बीते कई दिनों से चर्चा में है। वीडियो में दिखने वाले नेता मनोहरलाल धाकड़ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके साथ नजर आ रही महिला की भी तलाश की जा रही है। अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर वो कौन थी? उसकी क्या मजबूरी रही कि वह नेताजी के खुली सड़क पर संबंध बनाने को तैयार हो गई? खैर, पुलिस ने महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि महिला की पहचान हो गई है।

पूरा मामला 22 मई को वायरल हुए वीडियो के बाद चर्चा में आया। हालांकि, वायरन वीडियो 13 मई का है। इसके इतने दिनों बाद सामने आने के पीछे भी ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है। तीन कर्मचारियों को भी निलंबित किया है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो इनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है। इधर, पूर्व भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की गिरफ्तारी के बाद महिला की तलाश तेज हो गई है।

कौन है ये महिला?

कांग्रेस के एक नेता दावा कर चुके हैं कि वीडियो में दिखने वाली महिला मंदसौर जिले के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है, और अपने तबादले के मामले में मनोहरलाल धाकड़ के संपर्क में आई थी। कांग्रेस नेता का दावा है कि यह प्रामाणिक जानकारी मिली कि संबंधित महिला एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं और आरोपित नेताजी की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं, सरकारी विद्यालय भी जिला पंचायत के ही अधीन आते हैं, इसलिए नेताजी ने संबंधित शिक्षिका उनकी नौकरी से संबंधित नि:संदेह तबादले का भय या राजनीतिक प्रलोभन दिया ही होगा। लिहाला, मामला बलात्कार तक जा सकता है, अत: पुलिस विवेचना निष्पक्ष हो।

जल्द गिरफ्तार होगी महिला : पुलिस

बता दें, रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ मंदसौर की भानपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान हो गई है। वह मनोहरलाल की पुरानी दोस्त है। महिला की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही महिला को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनपत्र डेस्क

जनपत्र डेस्क विभिन्न सम्मानित पत्रकारो द्वारा लिखित समाचार, राय आदि का संकलन है |

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...