पनामा ने चीन को दिया झटका, डोनाल्ड ट्रम्प बोले कुछ बड़ा होने वाला है

5
(1)

पनामा ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से हटने का फैसला किया है। अमेरिकी दबाव के बीच लिया गया यह कदम लैटिन अमेरिका में पहला है। क्या है इसकी वजह?

पनामा नहर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध पनामा ने चीन को बड़ा झटका दिया है। पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से हटने की घोषणा की है। यह फैसला ऐसे समय किया गया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पनामा नहर पर अमेरिकी नियंत्रण फिर से लागू करने की धमकियां दी हैं। पनामा नहर समुद्र के रास्ते होने वाले कारोबार के लिए बेहद अहम मार्ग है। इस रास्ते दुनिया भर के समुद्री यातायात का 6% हिस्सा गुजरता है।

मुलिनो ने कहा कि पनाना चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के साथ अपने समझौते के समाप्त होने पर इसे रिन्यू नहीं करेगा। देश का प्रशासन जांच करेगा कि क्या इसे समय से पहले खत्म किया जा सकता है। इस फैसले के साथ ही पनामा बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से पीछे हटने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश बन गया है।

बता दें कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव चीन की बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। चीन का कहना है कि उसका उद्देश्य इस पहल के जरिए गरीब देशों को उनके आधारभूत संरचना विकसित करने में मदद करना है। हालांकि आलोचकों का कहना है कि यह चीन की चाल है। इसके जरिए वह गरीब देशों को अपने कर्ज के जाल में फंसा रहा है और उनके संसाधनों पर कब्जा कर रहा है।

अमेरिका ने पनामा को दी थी चेतावनी

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुलिनो को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे “पनामा नहर पर चीनी प्रभाव” को तुरंत कम करें। ऐसा नहीं करने पर अमेरिका की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है।

पनामा नहर क्या है?

पनामा नहर का निर्माण अमेरिका द्वारा किया गया था। इसे 1914 में खोला गया था। बाद में इसे 1999 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने नहर पनामा को सौंप दिया था। पनामा में चीन के बढ़ते असर से ट्रंप नाराज थे। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पनामा नहर का नियंत्रण वापस लेने की धमकी दी थी। कहा था कि चीन इसे कंट्रोल कर रहा है।

ट्रंप ने रविवार को कहा, “चीन पनामा नहर चला रहा है। यह चीन को नहीं दी गई थी। उन्होंने समझौते का उल्लंघन किया है। हम इसे वापस लेने जा रहे हैं या कुछ बहुत शक्तिशाली होने जा रहा है।”

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 5 / 5. वोटों की संख्या: 1

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment