बजट 2025: केसीसी लोन की सीमा 5 लाख, स्टार्टअप को 20 करोड़ रु. लोन मिलेगा

0
(0)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। वह लगातार 8वां बजट पेश करेंगी। यह एक रिकॉर्ड होगा। सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के पास है। उन्होंने अलग-अलग समय पर 10 बजट पेश किए थे।

1 लाख अधूरे घर पूरे होंगे

वित्त मंत्री ने कहा कि 1 लाख अधूरे घर पूरे होंगे। वेस्टर्न कोसी कनाल प्रोजेक्ट को वित्तीय मदद देंगे। इससे 50 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। राज्यों के साथ मिलकर 50 पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा देंगे।

20 हजार करोड़ रुपए का परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू होगा
न्यूक्लियर एनर्जी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू होगा। न्यूक्लियर एनर्जी से 200 बिजली पैदा की जाएगी। नई उड़ान योजना से 100 शहर जोड़ेंगे। बिहार में नए ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट खुलेंगे। 10 साल में 120 नए एयरपोर्ट खोलेंगे। पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

अर्बन चैलेंज फंड के लिए 1 लाख करोड़
ई-श्रम पोर्टल का गठन होगा। 200 डे केयर कैंसर सेंटर खुलेंगे। अर्बन चैलेंज फंड के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। जल जीवन मिशन 2028 तक बढ़ाया जाएगा।

5 साल में 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ेंगी
पटना को आर्थिक मदद दी जाएगी। 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। छात्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी। 5 साल में 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ाएंगे। तीन एक्सीलेंट सेंटर बनाए जाएंगे। ऊर्जा और खनन क्षेत्र पर जोर है। लेदर स्कीम के जरिए 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

स्टार्टअप को 20 करोड़ रुपए तक कर्ज
भारतीय खिलौनों के लिए सपोर्ट स्कीम शुरू किया जाए। भारत को वैश्विक खिलाना केंद्र बनाने की योजना है। मैन्यूफैक्चरिंग मिशन में क्लीन टेक को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टार्टअप को 20 करोड़ रुपए तक कर्ज मिलेगा। नए उद्योगपतियों को 2 करोड़ रुपए तक कर्ज दिया जाएगा। छोटे कारोबारियों को 5 करोड़ रुपए तक कर्ज मिलेगा।

एमएसएमई की क्षमता बढ़ाने पर जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि एमएसएमई की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। स्टार्टअप के लिए सीमा 10 करोड़ रुपए की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड में लोन सीमा 5 लाख रुपए करेंगे। कपास किसानों को 5 साल का पैकेज मिलेगा। कपास प्रोडक्शन मिशन शुरू किया जाएगा। नई यूरिया फैक्ट्री लगेगी।

दलहन, तिलहन में आत्मनिर्भरता पर जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार दलहन, तिलहन में आत्मनिर्भरता पर जोर दे रही है। तुर, उड़द, मसूर जैसे दाल के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को खेती का उचित मुआवजा देंगे। भारत दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा। मछली उत्पादन को बढ़ावा देंगे।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment