आज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा “दियासलाई” का लोकार्पण किया गया। श्री सत्यार्थी ने स्वयं ” दियासलाई ” बन कर लाखों बच्चों के जीवन को रोशन किया है।
लोकार्पण से पहले एक घंटा इस पुस्तक के बारे में जानी-मानी जर्नलिस्ट पुनीता रॉय ने सत्यार्थी से मजेदार सवाल किए। मंच पर श्री सत्यार्थी की अर्धांगिनी श्रीमती सुमेधा कैलाश, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन की सूत्रधार श्रीमती नमिता गोखले और राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी भी मौजूद थे। आत्मकथा के प्रकाशक राजकमल प्रकाशन ही हैं। आत्मकथा अमेजन पर उपलब्ध है। कार्यक्रम में हम दोनों पति-पत्नी और अस्मिता सत्यार्थी भी भागीदार रहे। लोकार्पण में बैठक सभागार खचाखच भरा था।