अजमेर के वैशाली नगर स्थित रीको कार्यालय के निकट 31 जनवरी को प्रातः 9 बजे एक्लास लक्जरी फर्नीचर शोरूम का शुभारंभ हो रहा है। इस तीन मंजिला शोरूम में एक आधुनिक घर का सभी साजो सामान उपलब्ध है। शोरूम के मालिक अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें भवन निर्माण का 20 वर्षों का अनुभव है, इसलिए वे मकान की नींव से लेकर सजावट तक का काम बुद्धिमता के साथ करते हैं। जो लोग अजमेर में अपना मकान बनवाना चाहते हैं वे बिना किसी परेशानी के मकान का निर्माण करवा सकते हैं। संबंधित व्यक्ति को अपने मकान के लिए ईंट से लेकर आलीशान सोफा, पंखा, डाइनिंग टेबल आदि सामग्री लाने की जरुरत नहीं है।
एक आधुनिक घर में जितनी भी सुविधा की जरूरत है वह सब अनिल शर्मा उपलब्ध करवा रहे हैं। छोटे भूखंड का अधिकतम उपयोग किया जाता है। शर्मा ने बताया कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में जमीन की कीमत बहुत ज्यादा है। लोग छोटे भूखंड पर मकान बनाते हैं। मुंबई की तकनीक का इस्तेमाल अब अजमेर में किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इंटीरियर का सामान बहुत ही किफायती दरों पर उपलब्ध है। चूंकि सजावटी सामानों का निर्माण उनकी फैक्ट्री में किया जाता है। इसलिए उत्पाद की लागत कम आती है।
अनिल शर्मा की पत्नी ने इंटीरियर डिजाइन की डिग्री हासिल की है, इसलिए वह घर को अपने तरीके से सजाती है। बाजार में जिस सामान की कीमत 10 हजार रुपए है, वहीं सामान 7 हजार रुपए में अनिल शर्मा उपलब्ध करवा रहे हैं। शर्मा ने 31 जनवरी को शहरवासियों को अपने शोरूम में आमंत्रित किया है। शोरूम में उपलब्ध सामग्री के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8955995589 पर अनिल शर्मा से ली जा सकती है।