आज का राशिफल व पंचांग 30 जनवरी, 2025, गुरुवार

0
(0)

आज और कल का दिन खास

30 जनवरी 2025 : गुप्त नवरात्र आज से होंगे शुरू।
30 जनवरी 2025 : श्री वल्लभ जयंती आज।
30 जनवरी 2025 : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज।
30 जनवरी 2025 : चन्द्रदर्शन आज।
30 जनवरी 2025 : सर्वोदय दिवस आज।
30 जनवरी 2025 : पंचक आज से होंगे प्रारम्भ।
31 जनवरी 2025 : गुरु हरराय जी की जयंती कल(नानकशाही मत से)।

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज अपने खर्च पर संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, पूर्व नियोजित यात्रा हो सके तो टाल दें, परेशानी हो सकती है। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें।
वृषभ राशि :- आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा, कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मान-सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मनोरंजन के कार्यों पर आज खर्च कर सकते हैं।
मिथुन राशि :- भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। किसी सौदे पर आज साइन कर सकते हैं।
कर्क राशि :- भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें, सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्‍य आज आपके साथ है। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।
सिंह राशि :- जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें, आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। वस्तुओं को संभालकर रखें। कोई चीज गुम हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें। सौम्‍यता बनाएं रखें।
कन्या राशि :- शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी, आज आमदनी में धन का प्रवाह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा।
तुला राशि :- आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
वृश्चिक राशि :- बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें, अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के लिए शुभ दिन। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे।
धनु राशि :- खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं, किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आप किसी पर भरोसा न करें। अपने मन की सुनकर ही कोई निर्णय लें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी व्‍यक्ति से भी मनमुटाव हो सकता है।
मकर राशि :- नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा।
कुंभ राशि :- आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है, दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। आज कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे। कला जगत से जुड़े लोग आज कुछ अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्‍हें लाभ होगा।
मीन राशि :- पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा, आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के लोगों का साथ पाकर आप अपना और समाज का भी भला करेंगे। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

आज का पंचांग

तिथि    प्रतिपदा   04:13 PM
नक्षत्र   श्रवण,     07:16 AM,
                        अगले दिन
          धनिष्ठा     05:51 AM
करण     बव,     04:13 PM,
                          अगले दिन
           बालव    03:08 AM
पक्ष       शुक्ल
योग   व्यतीपात  06:33 PM
वार       गुरुवार
सूर्योदय           07:10 AM
सूर्यास्त            05:58 PM
चन्द्रमा   मकर   06:35 PM
राहुकाल  01:55 – 03:16 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      माघ
मास पूर्णिमांत   माघ
शुभ मुहूर्त
अभीजित  12:12 – 12:56 PM
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment