केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली चुनाव में भी सक्रिय

0
(0)

केजरीवाल के जहरीले पानी वाले बयान पर चुनाव आयोग में शिकायत

राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर दिल्ली में जहरीला पानी भेजने का जो आरोप लगाया इसके संदर्भ में 28 जनवरी को भूपेंद्र यादव ने भाजपा की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

इस अवसर पर यादव के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष साथ रहे। मालूम हो कि केजरीवाल ने 26 जनवरी को कहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली को भेजा। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने ऐसे जहरीले पानी को रोक लिया, इसलिए दिल्ली में बड़ा हादसा टल गया। यदि दिल्ली वासी यमुना का जहरीला पानी पी लेते तो अनेक मौत हो जाती। भूपेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि ऐसा झूठा आरोप लगाने के लिए केजरीवाल के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

केजरीवाल के इस बयान के बाद से दो राज्यों के लोगों के बीच दुश्मनी हो सकती है। यादव की शिकायत के बाद केजरीवाल बचाव की मुद्रा में है। दिल्ली के चुनाव में भी भूपेंद्र यादव की सक्रियता भाजपा में उनके राजनीतिक महत्व को दशार्ती है। इससे पहले महाराष्ट्र के चुनाव में भी भूपेंद्र यादव चुनाव प्रभारी थे। यादव ने जो रणनीति बनाई उसी का परिणाम रहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली। चूंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का खासा प्रभाव है, इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यादव को दिल्ली में भी सक्रिय किया है। भाजपा की राजनीति में भूपेंद्र यादव को बड़ा रणनीतिकार माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भूपेंद्र यादव पर बहुत भरोसा है।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment