तोता मालिक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और त्याग दिए प्राण

0
(0)

रो पड़ा पूरा मोहल्ला

गुना में रहने वाले एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के अंतिम संस्कार ने सभी को रुला दिया। उनके पालतू तोते ने अपने मालिक की मौत के कुछ ही देर बाद प्राण त्याग दिए।

कहते हैं ना कि प्यार की भाषा ऐसी होती है, जिसे हर कोई समझता है। अगर आप एक जानवर को भी प्यार करेंगे तो वो बदले में आपको कई गुना अधिक प्यार लौटाएगा। भले ही जानवर बेजुबान होते हैं लेकिन उनका प्यार उनके एक्शन से समझ आ जाता है। ऐसे कई मामले आपने देखे होंगे जहां पालतू जानवरों के प्यार के आगे इंसान का प्यार कम दिखाई देने लगता है। गुना से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

यहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के अंतिम संस्कार की चर्चा हर तरफ हो रही है। वजह है उनके पालतू तोते के साथ उनका रिश्ता। अपने मिठू के साथ मास्टर साहब काफी करीब थे। जब तोते ने अपने मालिक की लाश देखी तो उसका सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। कुछ ही देर में मिठू ने भी अपने प्राण त्याग दिए। बता दें कि हेडमास्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

नहीं देख पाया लाश

मामला गुना के मधुसुधनगढ़ का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले 78 साल के लक्ष्मी नारायण साहू लंबे समय से बीमार थे। हेडमास्टर रिटायर हो चुके थे और घर में ही रहते थे। जानवरों के साथ उनका खास रिश्ता था। उन्होंने अपने घर पर गाय के साथ तीन तोते पाल रखे थे। इसमें से गोपाल नाम के तोते से वो बेहद करीब थे। जब आठ दिन पहले उनकी हालत खराब हुई तो घरवाले उन्हें अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। जब मास्टर साहब का पार्थिव शरीर घर लाया गया तब गोपाल ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी अपने प्राण त्याग दिए।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

शुक्रवार को हेडमास्टर साहब के साथ उनके तोते का भी अंतिम संस्कार किया गया। दोनों को पूरे विधि-विधान से आखिरी विदाई दी गई। इस अनोखे किस्से की चर्चा हर तरफ हो रही है। बता दें कि आठ दिन पहले ही मास्टर साहब को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वेंटिलेटर पर थे। तब से गोपाल ने भी अन्न त्याग दिया था। जब शुक्रवार को उनकी मौत हुई तब तोते ने भी प्राण त्याग दिए।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment