तीन मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे

0
(0)

रुद्राक्ष को पहनने से कईं सारे फायदे हमें मिलते हैं, ऐसी मान्यता है। विद्वानों के अनुसार 3 मुखी रुद्राक्ष बहुत ही खास होता है। अगर कोई स्टूडेंट्स इसे पहने तो उसे इसका ज्यादा फायदा होता है।

शिव महापुराण में रुद्राक्ष के बारे में बताया गया है, साथ ही इसे पहनने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से लिखा है। रुद्राक्ष के ऊपर बनी हुई धारियों के हिसाब से इसे 1 मुखी, 2 मुखी कहा जाता है। रुद्राक्ष 1 मुखी से लेकर 21 मुखी तक होते हैं। इन्हें पहनने की विधि, मंत्र और फायदे भी अलग-अलग होते हैं। इन रुद्राक्षों में 3 मुखी का अपना अलग महत्व है। जानें 3 मुखी रुद्राक्ष किसे पहनना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं।

क्यों खास है तीन मुखी रुद्राक्ष?

शिव महापुराण के अनुसार, 3 मुखी रुद्राक्ष त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का प्रतीक होता है। इसे पहनने से तीन देवताओं की कृपा हमें मिलती है। जो व्यक्ति तीन मुख वाला रुद्राक्ष पहनता है, उसे हर काम में सफलता मिलती है। इसे पहनने से ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं। अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन में है तो उसे ये रुद्राक्ष पहनाने से लाभ होगा। ये है 3 मुखी रुद्राक्ष पहनने का मंत्र- ऊं क्लीं नम:

3 मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे
1. विद्वानों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल और सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो इसे 3 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।
2. 3 मुखी रुद्राक्ष पहनने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है और डिप्रेशन दूर होता है।
3. एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी 3 मुखी रुद्राक्ष पहना जाता है। स्टूडेंट्स को ये रुद्राक्ष पहनाया जाए तो उन्हें भी इसका लाभ मिलता है।
4. अगर किसी व्यक्ति के करियर में बार-बार बाधा आ रही है तो उसे भी ये 3 मुखी रुद्राक्ष ही पहनना चाहिए।
5. मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए 3 मुखी रुद्राक्ष विशेष शुभ फल देने वाला माना गया है। इससे पहनने से इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
6. रुद्राक्ष को पहनने से पहले किसी योग्य विद्वान से सलाह जरूर लेनी चाहिए। साथ ही इसे पहनने के बाद पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment