डॉक्टरों की सलाह पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की एंजियोग्राफी होगी

0
(0)

ब्लड प्रेशर को छोड़कर सभी जांचे नॉर्मल
चिकित्सा मंत्री खींवसर ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली

अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत अब स्थिर है। देवनानी जयपुर के सरकारी एसएमएस अस्पताल में सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक माहेश्वरी और डॉक्टर गिरधर गोयल की निगरानी में है। देवनानी बिहार के पटना में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने गए थे कि तभी 20 जनवरी को सुबह 10 बजे सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद देवनानी को स्पेशल प्लेन से जयपुर लाया गया। अब डॉक्टरों की टीम देवनानी की निगरानी कर रही है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की राय के बाद ही देवनानी की एंजियोग्राफी होगी। अब तक जो जांच हुई है वे सभी नॉर्मल हे। लेकिन देवनानी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। डॉक्टरों की टीम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। यदि ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो गया तो फिर एंजियोग्राफी की भी जरूरत नहीं होगी। चूंकि देवनानी की उम्र 76 वर्ष है इसलिए चिकित्सक कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं चिकित्सकों से देवनानी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे। सीएम शर्मा की पहल पर ही 20 जनवरी को डॉक्टर दीपक माहेश्वरी और डॉ. गिरधर गोयल को स्पेशल प्लेन से जयपुर से पटना भेजा गया। अलबत्ता देवनानी लगातार कह रहे है कि वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। देवनानी का मानना है कि सीने में दर्द का कारण एसिडिटी रहा। जहां तक ब्लड प्रेशर का ऊंचा होने का सवाल है तो काम की व्यस्तता के कारण उनका ब्लड प्रेशर अकसर बढ़ जाता है।

अजमेर के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एमजी अग्रवाल का भी अनुमान है कि देवनानी को हृदय से जुड़ी बीमारी हीं है। जब कोई मरीज सीने में दर्द की शिकायत करता है तो ट्रापटीईको और ईसीजी की जांच कर हार्ट की गति का पता लगाया जाता है। यदि कोई गड़बड़ी होती है तो तत्काल ही एंजियोग्राफी और फिर एंजियोप्लास्टी की जाती है। चूंकि देवनानी की सभी जांचें सामान्य है, इसलिए चौबीस घंटे बाद भी एंजियोग्राफी नहीं की गई है।

नियमित मॉर्निंग वॉक

देवनानी पिछले 21 वर्षों से अजमेर उत्तर क्षेत्र से विधायक हैं। क्षेत्र के अधिकांश लोग देवनानी को व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। अजमेर के लोगों को पता है कि देवनानी नियमित मॉर्निंग वॉक करते हैं। देवनानी जब जयपुर में होते हैं तो भी मॉर्निंग वॉक करते हैं। 76 वर्ष की उम्र में लोगों को अनेक बीमारियां हो जाती है, लेकिन देवनानी नियमित मॉर्निंग वॉक और योग की वजह से स्वस्थ है।

शादी ब्याह में दवनानी नमकीन के बजाए मिठाई खाना पसंद करते हैं। फ्ले भले ही 6 मंजिल पर हो, देवनानी लिफ्ट के बजाए सीढियों का ही इस्तेमाल करते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करने में भी देवनानी पीछे नहीं रहते। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद भी देवनानी एक दिन में पांच सौ किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय कर रहे हैं।

31 जनवरी से शुरू होना है सत्र

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होना है। इस सत्र के लिए देवनानी ने व्यापक तैयारियां की है। यह पहला अवर हो जब हर विधायक की टेबल पर लैपटॉप लगा होगा। विधायकों के सवालों के जवाब भी लैपटॉप पर ही देखने होंगे।

खींवसर ने ली जानकारी

21 जनवरी को प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर देवनानी के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। इस मुलाकात में भी देवनानी ने स्वयं को स्वस्थ बताया। वहीं खींवसर ने चिकित्सकों को निर्देश दिए देवनानी के स्वास्थ्य के बारे में कोई कोताही नहीं बरती जाए।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment