अपने मिलनसार व्यवहार से चार माह में ही लोकप्रिय हो गए खैरथल के जिला कलेक्टर किशोर कुमार

0
(0)

ईश्वर की ऐसी कृपा की मावठ से सरसो लहलहा रही है तो प्याज से भी किसानों ने भारी मुनाफा कमाया

खैरथल के समाजसेवी और मेरे मामा मुरारीलाल मंगल के 75वें जन्मदिन पर समारोह में खैरथल के जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने भी शुभकामनाएं देने के लिए आए। खैरथल के जागरूक लोगों का मानना रहा कि मात्र चार माह के कार्यकाल में जिला कलेक्टर के रूप में किशोर कुमार ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इसका प्रमुख कारण यह है कि वह कार्यालय समय में अपने कक्ष में मौजूद रहते हैं। जनसमस्या के समाधान के लिए तत्काल ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हैं। भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान भी तत्परता के साथ किया जाता है।

किशोर कुमार के मिलनसार व्यवहार के कारण ही खैरथल जिले के लोग बेहद खुश हैं। चूंकि किशोर कुमार आमजन से सीधा संवाद रखते हैं, इसलिए जिले भर के लोग किशोर कुमार को पहचानने लगे हैं। किशोर कुमार इसे ईश्वर की कृपा ही मानते हैं कि खैरथल का जिला कलेक्टर बनने के बाद चार माह में जिले भर में खुशहाली का माहौल हे। सर्दी में मावठ होने से खैरथल के खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है। किसान अपने कलेक्टर को बता रहे है कि अब सरसों को पानी पिलाने की जरूरत नहीं है। इससे सरसों की फसल की लागत कम हो गई है।

अच्छी मावठ की वजह से सरसों की फसल भी उम्मीद से ज्यादा है। खैरथल जिला सरसों और प्याज की खेती के लिए देशभर में पहचाना जाता है। सरसों की अच्छी फसल के कारण ही खैरथल क्षेत्र में बड़ी बड़ी तेल मिले स्थापित है। देश के सुप्रसिद्ध ब्रांड का तेल खैरथल में ही तैयार होता है। किशोर कुमार ने बताया कि इस बार प्याज की वजह से भी किसानों ने भारी मुनाफा कमाया है। जो प्याज पूर्व में अधिकतम 20 रुपए किलो बिका वह इस बार 50 रुपए किलो तक बिक गया। 40 किलो के वजन वाले प्याज के लाखों कट्टे प्रतिदिन मंडी में बिके। दिल्ली के कई बड़े कारोबारियों ने तो खैरथल की मंडी में ही प्यास की खरीद कर ली।

खैरथल की मंडी से बांग्लादेश तक प्याज का निर्यात किया गया। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि इस बार प्याज की बिक्री ने खैरथल की मंडी ने दिल्ली की प्रसिद्ध आजादपुर मंडी को पीछे छोड़ दिया है। किशोर कुमार को इस बात की खुश है कि उनके कलेक्टर के कार्यकाल में खैरथल का किसान और कारोबारी आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो रहे हैं। समाजसेवी मुरारीलाल मंगल के परिवार की ओर से कलेक्टर किशोर कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर खैरथल के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मोबाइल नंबर 9413686166 पर मुरारीलाल मंगल को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा सकती है।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment