प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है, “प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है..
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। जल्द ही नए चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। यह आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और भत्तों का निर्धारण करेगा।
केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को 8 वां पे कमीशन के संविधान को मंजूरी दे दी है। मोदी कैबिनेट की मंजूरी की जानकारी देते हुए केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही 8वें वेतन आयोग के नए चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। वेतन आयोग तीन सदस्यीय होगा। दरअसल, वेतन आयोग ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन व अन्य भत्तों का निर्धारण करता है। इस कमीशन की सिफारिशों के बाद ही सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की जाती है।
PM @narendramodi Ji has approved the 8th Central Pay Commission for all Central Government employees. pic.twitter.com/4jl9Q5gFka
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 16, 2025