सरकारी प्रोटोकॉल में मुख्यमंत्री से पहले सम्मान प्राप्त होता है विधानसभा अध्यक्ष को

0
(0)

इस नाते वासुदेव देवनानी ने अजमेर का मान बढ़ाया
76 वें जन्मदिन पर 11 जनवरी को अजमेर में अनेक कार्यक्रम

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का 76वां जन्मदिन 11 जनवरी को उनके निर्वाचन क्षेत्र अजमेर उत्तर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। संपूर्ण क्षेत्र में बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए है। शहर के जितने भी मार्ग दिखने वाले बोर्ड है, उन पर भी समर्थकों ने देवनानी को बधाई देने वाले फ्लेक्स लगा दिए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार देवनानी 11 जनवरी की सुबह गौशाला में गायों को चारा खिलाएंगे तथा जेएलएन अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करने के साथ साथ अनाथालयों में जाकर जरुरतमंदों को भोजन कराएंगे।

देवनानी के फॉयसागर रोड स्थित आवास पर दोपहर तीन बजे सुंदरकांड का पाठ होगा। शाम 6 बजे के बाद देवनानी फायसागर रोड स्थित हंस पैराडाइज समारोह स्थल पर उपस्थित रहेंगे। यही पर लोग उन्हें शुभकामनाएं देंगे। समारोह स्थल पर ही भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। समर्थकों में देवनानी के जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साह है।

मुख्यमंत्री से पहले सम्मान

सरकार ने जो प्रोटोकॉल निर्धारित कर रखा है, उसमें राज्यपाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष को सम्मान दिया जाता है। तीसरे नंबर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम होता है। यानी राजस्थान में देवनानी सम्मान प्राप्त करने वालों में दूसरे नंबर के नेता है। इस नाते देवनानी प्रदेश में अजमेर का भी महत्व बढ़ा रहे है। इसमें कोई दो राय नहीं कि देवनानी ने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहते हुए एक वर्ष में कई नए प्रयोग किए है। विधानसभा की वार्षिक डायरी जनवरी माह में वितरित होना बंद हो गई है। अब वार्षिक डायरी हिंदू कैलेंडर वर्ष के प्रथम मात्र चैत्र में प्रकाशित होती है।

आमतौर पर अध्यक्ष विधानसभा सत्र को जल्द से जल्द पूरा करवाना चाहते हैं, लेकिन देवनानी एक सत्र की अवधि को तीस दिन से बढ़ाकर चालीस दिन करने का प्रयास कर रहे है। देवनानी का मानना है कि सत्र जितने दिन ज्यादा चलेगा उतने दिन आम लोगों की समस्या का समाधान होगा। विधायकों के सवालों के जवाब निर्धारित अवधि में प्राप्त हो इसके लिए देवनानी ने अफसरशाही के प्रति सख्त रुख अपना रखा है। जिन विभागों के उत्तर समय पर नहीं मिलते उन विभागों के अधिकारियों को फटकार भी लगाई जाती है। विधानसभा को पेपरलेस करने के लिए देवनानी ने सवालों के लिए भी आॅनलाइन प्रक्रिया शुरू करवा दी है।

देवनानी ने उम्मीद जताई है कि अब प्रदेश के सभी दो सौ विधायक अपने सवाल आॅनलाइन तकनीक से ही प्रेषित करेंगे। 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में हर विधायक के सामने लैपटॉप होगा। विधायकगण अपने सवालों के जवाब भी लैपटॉप पर ही पढ़ सकेंगे। विधायक विधानसभा में जो भाषण देते हैं, उसका वीडियो भी संबंधित विधायकों को उसी दिन उपलब्ध करवाया जाता है ताकि विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल कर सके। देवनानी का विपक्षी दलों के साथ भी अच्छा तालमेल है।

निर्वाचन क्षेत्र में विकास

देवनानी के विधानसभा अध्यक्ष होने का फायदा उनके निर्वाचन क्षेत्र अजमेर उत्तर के लोगों को भी मिल रहा है। पिछले बजट में डेढ़ हजार करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत करवाएंगे। पिछले एक वर्ष में कई बड़े कार्य हुए हैं। देवनानी जब भी अजमेर में होते हैं, तब अपने फॉयसागर रोड निवास पर जनसुनवाई करते हैं। कोई भी व्यक्ति देवनानी के साथ सरलता से मुलाकात कर सकता है। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद भी देवनानी स्वयं ही मोबाइल रिसीव करते हैं। अपने सरल स्वभाव के कारण ही देवनानी गत पांच बार से उत्तर क्षेत्र से चुनाव जीत रहे हैं। एक ही क्षेत्र से लगातार पांच बार चुनाव जीतना राजनीति में बड़ी उपलब्धि है। मोबाइल नंबर 9414155744 पर देवनानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा सकती है।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment