राहुल गांधी विदेश में, इधर देश में इंडिया गठबंधन खत्म

0
(0)

आखिर राहुल गांधी विदेश से कब लौटेंगे?

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री न बने इसके लिए गत वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन बनाया गया। यह गठबंधन कांग्रेस की अगुवाई में बना। विपक्षी दलों की लाख कोशिश के बाद भी मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोका जा सका। हालांकि लोकसभा चुनाव के सम्पन्न हो जाने के बाद से ही इंडिया गठबंधन के बिखरने की शुरूआत हो गई थी, लेकिन वर्ष 2025 के शुरूआती सप्ताह में तो इंडिया गठबंधन खत्म हो गया। यह तब हुआ जब कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी नववर्ष का स्वागत करने के लिए विदेश में है।

राहुल गांधी 21 दिसम्बर को विदेश गए थे और अभी तक भी वापस नहीं आए है। 8 जनवरी को इंडिया गठबंधन के प्रमुख सदस्य आरजेडी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब विपक्ष का यह गठबंधन खत्म हो गया है, क्योंकि इस गठबंधन को सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया था। यह बात कहकर तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। फरवरी में दिल्ली के चुनाव हो जाने के तुरन्त बाद बिहार में भी चुनाव होने है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया है।

इंडिया गठबंधन में शामिल रहे दल टीएमसी, सपा, शिवसेना (उद्धव) आदि ने भी दिल्ली में कांग्रेस के बजाए आप को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अब दिल्ली में अकेले ही दम पर चुनाव लड़ रही है। गत दो बार से दिल्ली में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं बन सका है। वर्ष 2020 में तो कांग्रेस को दिल्ली में मात्र 4 प्रतिशत ही वोट मिले। इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस में राहुल गांधी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता। चूंकि राहुल गांधी इन दिनों विदेश में है इसलिए कांग्रेस की ओर से इंडिया गठबंधन को बचाने की कोई पहल भी नहीं हो रहीं।

राहुल गांधी के बगैर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के भी कोई निर्णय नहीं ले सकते है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि यदि राहुल गांधी देश में होते तो इंडिया गठबंधन इस तरह खत्म नहीं होता। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि इंडिया गठबंधन बनाकर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपने सांसदों की संख्या 50 से बढ़ कर सौ कर ली। लेकिन किसी भी क्षेत्रीय दल को कांग्रेस के वोट प्राप्त नहीं हुए।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment