रिश्तों की दुनिया काफी कॉम्प्लेक्स होती है। हर लड़का समय के साथ बड़ा होकर मर्द बनता है। लेकिन कई बार वो खुद ही आंकलन नहीं कर पाते हैं कि क्या वो लड़के से मर्द बन गए हैं। इतना ही नहीं लड़कियां भी नहीं समझ पाती हैं कि वो लड़के साथ हैं या मर्द के साथ।
मनमौजी तरीके से जीना, डेट पर लड़की को लेकर जाना, लड़के ऐसा कुछ करते हैं। वो एक ऐसी लाइफ जीते हैं या जीना चाहते हैं जिसमें कोई बंदिश ना हो। लेकिन एक ऐसा वक्त आता है जब वो मर्द बन जाते हैं और उनके अंदर बहुत सारी चीजें बदल जाती हैं। लेकिन कई बार वो इस सच को स्वीकार नहीं कर पाते हैं कि वो पहले जैसा नहीं रहें। आइए यहां हम आपको 10 ऐसे अंतर बताने जा रहे हैं जो लड़का और मर्द के बीच होते हैं। अगर आप भी किसी के साथ डेट कर रही है तो इन संकेत को जानकर समझ सकती है कि आपकी लव लाइफ का भविष्य क्या हो सकता है।
1. लड़के छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करते हैं, मर्द समझदारी से मुद्दे सुलझाते हैं
अगर आपका पार्टनर हर छोटी बात पर झगड़ा करता है, जैसे कि आपके किसी दोस्त से बात करना, तो आप लड़के को डेट कर रही हैं। मर्द मुद्दों को सही समय पर उठाते हैं और अपनी बात को तर्क के साथ रखते हैं।
2. लड़के कमिटमेंट से भागते हैं, मर्द इसे स्वीकारते हैं
लड़कों के लिए रिश्ते सिर्फ ह्यमस्ती और समय बिताने का जरिया होते हैं। मर्द, रिश्ते को गंभीरता से लेते हैं और शादी का विचार उन्हें डराता नहीं है। आप इन अंतर से समझ सकती हैं कि लड़का के साथ डेट कर रही है या मर्द के साथ।
3. लड़के पजेसिव होते हैं, मर्द प्रोटेक्टिव होते हैं
जब आपका पार्टनर आपको लेकर ज्यादा पॉजेसिव हो। अगर आप किसी दोस्त के साथ ज्यादा वक्त गुजराती है या बात करती हैं उसे लेकर वो लड़ता है तो समझ लें कि आप लड़के के साथ डेट कर रही है। क्योंकि लड़के असुरक्षित महसूस करते हैं। मर्द आप पर भरोसा करते हैं और तब तक दखल नहीं देते जब तक आप किसी खतरे में न हों।
4. लड़के समय और पैसे की कद्र नहीं करते, मर्द इसे बखूबी समझते हैं
मर्द समय के पाबंद होते हैं और अपने पैसे को सही जगह खर्च करते हैं। लड़के अक्सर दूसरों पर निर्भर रहते हैं और इन्हें महत्व नहीं देते।
5. लड़के लापरवाह रहते हैं, मर्द मौके के अनुसार तैयार होते हैं
लड़के कभी भी मौके की मांग को नहीं समझते और कैजुअल दिखने में विश्वास रखते हैं। जबकि मर्द हर अवसर पर खुद को अच्छे से प्रजेंट करने की कोशिश करते हैं।
6. लड़के अक्सर भ्रमित होते हैं, मर्द जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए
लड़कों को निर्णय लेने में कठिनाई होती है, जबकि मर्द अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट होते हैं और सही फैसले लेने में सक्षम होते हैं।
7. लड़कों के लिए ‘हॉटनेस’ मायने रखती है, मर्द साथ के लिए साथी देखते हैं
लड़के किसी महिला को उसकी शारीरिक सुंदरता के आधार पर आंकते हैं। मर्द आंतरिक सुंदरता को समझते हैं और एक सच्चे साथी की तलाश में रहते हैं।
8. लड़के खेल खेलते हैं, मर्द सीधे तौर पर अपनी बात रखते हैं
लड़के कॉल करने में समय लगाते हैं, आपको जलाने की कोशिश करते हैं, और अप्रत्यक्ष संकेत देते हैं। मर्द समय की बबार्दी नहीं करते और सीधे अपने इरादे साफ करते हैं।
9. लड़के रिजेक्शन से डरते हैं, मर्द इसे सीखने का मौका मानते हैं
लड़कों का ईगो रिजेक्शन से आहत होता है। वे कोशिश से पहले ही हार मान लेते हैं। मर्द रिजेक्शन को सकारात्मक रूप से लेते हैं और दोबारा कोशिश करते हैं।
10. लड़के दोष मढ़ते हैं, मर्द जिम्मेदारी उठाते हैं
जब कुछ गलत होता है, तो लड़के जिम्मेदारी लेने से बचते हैं और दोष दूसरों पर डाल देते हैं। मर्द स्थिति का सामना करते हैं और उसे सुधारने की कोशिश करते हैं।इन 10 प्वाइंट से समझ सकती हैं कि आप किसके साथ डेट कर रही हैं। रिश्ते की सफलता के लिए जरूरी है ये जानना की आपका पार्टनर कितना मेच्योर है।