छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ाया, नौ जवान शहीद

0
(0)

बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट किया। हमले में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद। कुटरू मार्ग पर हुई इस घटना के बाद मुठभेड़ जारी।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। यह हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग पर बेदरी-अंबेली नाला के पास किया गया। मौके पर अभी भी मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया गया है। नक्सलियों ने आईर्डडी ब्लास्ट कर हमला किया है। हमले में 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की गई है। कुछ जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। डीआरजी दंतेवाड़ा के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है।

नक्सलियों ने कैसे किया हमला

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हमला हुआ है, वह नक्सलियों का इलाका है। कुटरू के पास अबूझमाड़ का इलाका लगता है। हमले की खबर मिलने के बाद दंतेवाड़ा से अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। कई जवानों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। जवानों के काफिले में एक से अधिक वाहन चल रहे थे। छत्तीसगढ़ के नक्सल चीफ विवेकानंद सिन्हा ने एनपीजी न्यूज को बताया कि डीआरजी दंतेवाड़ा के सभी जवान बीजापुर के पास कुटरू के पास आॅपरेशन से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। जवानों के हताहत होने के बारे में उन्होंने कहा कि पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment