बिहार में नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद तीन टुकड़ों में काटा

1
(1)

बिहार के बांका में एक रिटायर्ड नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई और शव के टुकड़े कर नदी किनारे दफना दिया गया। पुलिस ने एक रिश्तेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बांका जिले में दिल दहला देने वाली घटना में एक रिटायर्ड नर्स के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के एक रिश्तेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नदी के किनारे दफनाया

पुलिस के मुताबिक, 66 वर्षीय एएनएम को जमुई से अगवा कर बांका ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव के तीन टुकड़े कर बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में एक नदी के किनारे दफना दिया।

कई दिनों से लापता थी महिला

पीड़िता 27 दिसंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। गहन जांच के बाद पुलिस ने पीड़िता का शव बरामद किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पीड़िता के रिश्तेदार राजीव रंजन दास ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने फंसाया था।

इसलिए किया था अगवा

पुलिस ने बताया कि राजीव रंजन दास ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपियों ने फिरौती के लिए पीड़ित परिवार से संपर्क किया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 1 / 5. वोटों की संख्या: 1

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment