मुम्बई में दीपावली पर घर जाने की होड़ में बांद्रा स्टेशन पर भगदड़ मची, 9 घायल

5
(1)

दीवाली पर घर जाने के लिए मुंबई के ट्रेन स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी क्रम में सीट पकड़ने के लिए यात्रियों के बीच लगी होड़ के चलते बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर रविवार सुबह भगदड़ मच गई।

इस घटना में 9 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हादसा सुबह 5.56 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ। यहां से बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस नौ के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़ की खबर है। स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहारों पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी। जैसे ही रात करीब दो बजे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हालात बेकाबू हो गए और वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुचले जाने से नौ लोग घायल हुए हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 5 / 5. वोटों की संख्या: 1

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...