आज का राशिफल व पंचांग 02 सितंबर, 2024, सोमवार  

0
(0)

आज और कल का दिन खास

2 सितंबर 2024 : कुशाग्रहणी देव पितृ अमावस्या आज।
2 सितंबर 2024 : सोमवती अमावस्या आज।
3 सितंबर 2024 : देवकार्य अमावस्या कल।
3 सितंबर 2024 : भाद्रपद अमावस्या कल।
3 सितंबर 2024 : रुद्र व्रत कल।

आज का राशिफल

मेष राशि : अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

वृषभ राशि : अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि : कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क राशि : अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह राशि : अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत को सुधार लें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि : व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि : किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि : क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी, भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। मात-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि : कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, हानि से बचें, कुसंगति हानिकारक रहेगी।

मकर राशि : संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा और प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि : साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धनलाभ होता रहेगा। नया मकान व दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि : सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें, परिजनों की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

आज का पंचांग

तिथि   अमावस्या  पूर्ण रात्रि
अगले दिन
नक्षत्र     मघा     00:21 AM
करण   चतुष्पाद  06:23 PM
पक्ष        कृष्ण
योग      शिव    06:19 PM
वार       सोमवार
सूर्योदय             05:59 AM
सूर्यास्त             06:40 PM
चन्द्रमा     सिंह
राहुकाल  07:34 – 09:10 AM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      श्रावण
मास पूर्णिमांत   भाद्रपद
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:55 – 12:45 PM

ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

राजेन्द्र गुप्ता

राजेंद्र गुप्ता

बहुमुखी प्रतिभाधनी साक्षात् सरस्वती पुत्र श्री राजेंद्र गुप्ता तीन विषयों में मास्टर्स डिग्री (एम् ए इतिहास, एम् ए राजनैतिक शास्त्र, एम् ए दर्शन शास्त्र (स्वर्ण पदक विजेता )) बीएड और पीटीईटी टॉपर रहे हुए हैं | इसके अतिरिक्त इन्होने संस्कृत में एम् ए पूर्वाध सहित कई डिप्लोमा कोर्सेज किये हुए हैं |

इन्हें अटल बिहारी वाजपेयी ( तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत ) ने यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान आने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था | साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | टी वी रेडियो पर कई खोजपरक रिपोर्टें और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं |

वर्तमान में इनकी विशेषज्ञता ज्योतिष और हस्तरेखा में हैं | अगर आप ज्योतिष संबधित जानकारी लेना चाहें तो इनसे 9116089175 पर संपर्क किया जा सकता है | श्री राजेंद्र गुप्ता जी का निवास अजमेर में है | |

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...