बिपरजॉय तूफान की वजह से गुजरात और महाराष्ट्र में खतरा बढ़ गया। स्थानीय प्रशासन और एजेंसिया खतरे को कम करने का प्रयास कर रही हैं। भारतीय रेलवे ने भी दर्जनों ट्रेनें कैंसिल कर दी है।
This terrible natural disaster scene is from a village in Dwarka, Gujarat.
Very bad news for Gujarat.😥#Gujarat #Gogujarat #CycloneBiporjoy #Cyclone #GujaratiNews #Biporjoy pic.twitter.com/joosigtEv6
— Go Gujarat (@GoGujarat_) June 13, 2023
बिपरजॉय तूफान ने गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा जैसे राज्यों में असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका नतीजा यह है कि इन राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। तेज हवाएं, तूफान की गति से चल रही हैं और आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी कई गाड़ियों का संचालन रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
रेलवे ने साइक्लोन बिपरजॉय से बचाव के क्या उपाय किए
भारतीय रेलवे ने अपने सभी मुख्यालयों में आपदा प्रबंधन को सक्रिय कर दिया है। गुजरात के भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद, गांधीधाम मुख्यालयों पर इमरजेंसी कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया गया है। जहां से तूफान से जुड़ी जानकारियों के अलावा रूट पर चलने वाली, रद्द होने वाली ट्रेनों की जानकारी ली जा सकती है। इस कंट्रोल रूम्स से हवा की गति पर नजर रखी जा रही है और जहां भी हवा की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक, वहां की ट्रेनों को तत्काल रोक दिया जा रहा है।
चक्रवात बिपारजॉय का कई राज्यों में असर दिखने लगा है। सबसे ज्यादा खतर गुजरात को है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अभी अत्यंत गंभीर कैटगरी में है। इसे गुजरात के जखाऊ पोर्ट से गुजरना है। पाकिस्तान के कराची तटीय क्षेत्रों में भी इसका असर होगा। इस बीच सोशल मीडिया खौफनाक वीडियो फुटेज सामने आ रहे हैं।
My prayers are with you #Sindh
Alert- Visuals from Keti Bandar
Stay safe..#BiparjoyCyclone #Biparjoy #KetiBandar #Karachi #Pakistan #india #CycloneBiparjoyUpdate #bykea pic.twitter.com/hVU9LmIFjz— Professional DrEam3r 🇵🇰 (@Vk3_hassan) June 13, 2023
प्रोफेशनल ड्रीमर नाम के एक ट्विटर यूजर ने 9 सेकेंड की वीडियो क्लिप शेयर की है। तेज हवा की वजह से घर के ऊपर रखा टिन शेड उड़ता हुआ आता दिख रहा है। इस शेड से बड़ा हादसा होते-होते टला। शख्स किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा।
हवा में उड़ी टिन शेड, बच गया शख्स
हवा के तेज झोंके से अपने आप चलने लगी बाइक
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर प्रतीक प्रताप सिंह नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। 27 सेकेंड के क्लिप में चक्रवात का संभावित गंभीर असर देखा जा सकता है। चक्रवात के लैंडफॉल के कमोबेश 24 घंटे पहले राजकोट में तेज हवाएं चल रही हैं। पार्किंग में खड़ी बाइक-स्कूटी तेज हवा की वजह से अपने स्थानों से खिसक रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कोई शक्ति बाइक-स्कूटी को अपनी तरफ खींच रही हो।
गुजरात के द्वारका में चल रही तेज हवाएं
सोशल मीडिया पर इस समय कई वीडियोज सामने आ रही हैं। इसमें लोकेशन का पता कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन वीडियो से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। गो गुजरात नाम के एक यूजर ने कथित रूप से द्वारका की एक वीडियो क्लिप शेयर की। 17 सेकेंड के क्लिप में तबाही के आसार देखे जा सकते हैं। आसमान में घने बादल छाए हैं। आईएमडी ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। यहां सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।
खतरे को भांप गिराया गया टीवी टावर
पांडे इश्तकाम नाम के यूजर ने द्वारका से ही एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से टीवी टावर को गिराया जा रहा है। इस टावर को पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। यहां दूसरा टावर आने वाले दिनों में स्थापित किया जाएगा।
मौसम की लगातार अपडेट ले रहा है रेलवे
भारतीय रेलवे ने बिपरजॉय चक्रवात से बचाव के लिए हवा की गति पर नजर बनानी शुरू कर दी है। साथ ही मौसम विभाग के माध्यम से साइक्लोन की पल-पल की जानकारी भी ली जा रही है। रेलवे ने कई स्टेशनों पर एनीमोमीटर इंस्टाल कर दिए हैं। रेलवे ने डबल स्टैक कंटेनरों पर लदान रोक दी है और इनकी आवाजाही पर भी बैन लगा दिया गया है। इमरजेंसी के वक्त राहत ट्रेनें चलाने की भी तैयारी की गई है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस ट्रेन को मौके पर रवाना कर दिया जाए। सुरक्षा के लिए पायलट और लोको पायलटों की काउंसिलिंग भी की जा रही है।