भगवान नरसिंह जयन्ती आज नया बाजार में मेला

0
(0)

 

अजमेर। भगवान नरसिंह के विकराल रूप के आज दर्शन होंगे। प्रसिद्ध लाल्या काल्या का मेला आज नया बाजार में भरेगा। भक्तों को भगवान नरसिंह के दर्शन हेतु भारी भड़ी लगती है।

नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रसिद्ध लाल्या काल्या का मेला कल 15 मई को अजमेर के नया बाजार स्थित नृसिंह जी के नोहरे में भरेगा। अजमेर के प्रसिद्ध इस मेले के लिए वर्ष भर भक्तों को इंतजार रहता है, चूंकि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते इस प्रसिद्ध का आयोजन नहीं हो पाया था इसलिए इस वर्ष भक्तों का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस दिन भगवान का शृंगार होगा एवं फूल बंगला भी सजाया जाएगा।

घोटेबरसा कर देंगे प्रसाद
मंदिर प्रबंधक साकेत बंसल ने बताया कि कल शाम को भगवान के विभिन्न रूपों की लीला का महोत्सव आयोजित होगा। काल्या के रूप में हिरण्य कश्यप एवं लाल्या के रूप में वराह भगवान भक्तों पर घोटे बरसा कर प्रसाद देंगे।

नृसिंह के होंगे विकराल रूप में दर्शन
राजाजी के रूप में हिरण्य कश्यप को भक्त प्रहलाद एवं भगवान ब्रह्मा महेश नारद अहंकार छोड़कर हरि भक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद नृसिंह खंभे फाड़कर प्रकट होंगे और लोगों को अपने विकराल रूप में दर्शन देंगे वे पूंछ से भक्तों पर प्रसाद बरसाकर कष्ट दूर करेंगे। मान्यता है की खंभ का कागज अपने गल्ले में रखने से भंडार हमेशा भरा रहता है एवं इसे पानी में धोलकर पीने से कई रोगों का निवारण होता है।

शाम 5.30 बजे से लीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में लाल्या (वराह भगवान), काल्या (दैत्य हिरणाकक्ष) सोटे बरसाएंगे। नकटी (होलिका) लोगों को परेशान करेगी। राजा (हिरणकश्यप) द्वारा भक्त प्रहलाद को प्रभु भक्ति करने पर प्रताड़ित करने समेत अन्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर नारदजी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पात्र भी लीला करेंगे। शाम 7 बजे भगवान नृसिंह खंभा फाड़कर प्रकट होंगे। इनकी पूंछ की फटकारों को भक्तगण प्रसाद के रूप में खाएंगे। इसके बाद भगवान नृसिंह मंदिर की छत पर जाकर लीला करेंगे, भक्त प्रहलाद को स्नेह करेंगे। सोमेश बंसल ने बताया कि आरती के पश्च्यात सबको प्रसाद वितरित किया जाएगा

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

सुचना:यह पेज काफी समय से निष्क्रिय है | जनपत्र में प्रकाशित नवीनतम अपडेट लाया जा रहा है...