दिल्ली पुलिस ने ढोंगी बाबा का सहयोगी किया गिरफ्तार

0
(0)

 

अजमेर। तंत्र- मंत्र से भूतप्रेत भगाने का काम करने बाबा का सहयोगी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दिल्ली में आवास में पकड़ा। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे घर से दबोच लिया। पुलिस रेपिस्ट ढोंगी बाबा के बेटे अभिषेक की तलाश कर रही है।

ढोंगी तांत्रिक बाबा नई दिल्ली निवासी राजेन्द्र कुमार वाल्मिकी (49) पुत्र विशंबर दयाल को आदर्श नगर थाना पुलिस ने 19 मार्च को अजमेर से ही गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ अजमेर की युवती ने रेप कर ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया। पुलिस को पूछताछ के दौरान कईं बातों का पता चला। ढोंगी तांत्रिक टेक्सी चालक था और तंत्रमंत्र के नाम पर रेप, ठगी के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर भी रकम ऐंठता था। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

ठगी की रकम आरोपी ने अपने बेटे अभिषेक के खाते में ली और अजमेर में वारदात में सह आरोपी पवन था। पवन भी दिल्ली में टैक्सी चलाता है। पुलिस ने दोनों के आवास पर दबिश दी लेकिन नहीं मिले। कॉल डिटेल व पूछताछ में पता चले सम्भावित ठिकानों पर पुलिस तलाश कर रही थी। सहयोगी पवन के दिल्ली में होने की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले आई। आरोप है कि अजमेर में युवती से रेप की वारदात के दौरान सहयोगी भी साथ आया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस को अब भी उसके बेटे अभिषेक की तलाश है।

अजमेर निवासी 22 वर्षीय पीड़िता ने 19 मार्च को आदर्श नगर थाने पर रिपोर्ट दी कि वह रिश्तेदार की शादी मे दिल्ली गई थी। वहां उसे उसके पिताजी के मामा ने एक ढोंगी तांत्रिक राजेन्द्रसिंह से मिलवाया। ढोगी ने घर में मृत्यु दोष और एक खतरनाक भूत की बात बताई। सबसे पहले छोटी बेटी, फिर पिताजी और फिर उसकी मृत्यु होने का भय दिखाया। उपाय के लिए पूजा करने की बात कही। घर के ऊपरी हिस्से में बड़ी संतान के शामिल होने की बात बताकर उसके साथ रेप किया। बाद में भी ऐसा कई बार किया। इसके बाद 19 मार्च को जब तांत्रिक फिर से घर आया तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इस पर अजमेर पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक बाबा नई दिल्ली निवासी राजेन्द्र कुमार वाल्मिकी (49) पुत्र विशंबर दयाल को गिरफ्तार कर लिया।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

सुचना:यह पेज काफी समय से निष्क्रिय है | जनपत्र में प्रकाशित नवीनतम अपडेट लाया जा रहा है...