आज का राशिफल व पंचांग 04 मई, 2022, बुधवार

0
(0)

आज और कल का दिन खास
04 मई, 1854 को भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
04 मई, 1858 को रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी को छोड़ना पड़ा।
05 मई, 1916 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ था।
05 मई, 2017 को इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

 

आज का राशिफल
मेष राशि : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।

वृषभ राशि : दिन की शुरूआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

मिथुन राशि : धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि : कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

सिंह राशि : आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

तुला राशि : आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

धनु राशि : दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि : पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पुरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि : कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

मीन राशि : कम बोले अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

आज का पंचांग
04 मई, 2022, बुधवार
तिथि तृतीया 07:34 अट
नक्षत्र मृगशिरा पूर्ण रात्रि
करण गर 07:34 अट
वणिज 08:47 ढट
पक्ष शुक्ल
योग अतिगंड 05:05 ढट
वार बुधवार
सूर्योदय 05:38 अट
सूर्यास्त 06:57 ढट
चन्द्रमा वृषभ 04:45 ढट
राहुकाल 12:18 – 01:58 ढट
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

सुचना:यह पेज काफी समय से निष्क्रिय है | जनपत्र में प्रकाशित नवीनतम अपडेट लाया जा रहा है...