आज का पंचांग
तिथि……………. द्वितीया
वार……………… सोमवार
पक्ष……………… शुक्ल
नक्षत्र…………..क्रतिका
योग……………. सौभाग्य
राहु काल……… ०७:१९–०८:५९
मास…………..वैशाख
द्रिक ऋतु…….ग्रीष्म
कलि युगाब्द….५१२४
विक्रम संवत….२०७९
02 मई वि. सं – 2022
राशिफल
मेष-
आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले किसी और दिन पर छोड़ दे। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ-
शत्रु पक्ष हावी होने की कोशिश करेंगा सावधानी बरतें। पूंजी निवेश सोच समझकर करें आर्थिक मामलों उलझ सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा, सबके साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।
मिथुन-
कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।
कर्क-
कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे आपका दबदबा कायम होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्र यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होंगी। परिवारीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह-
कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटककर मौज मस्ती में लगेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या-
धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
तुला-
रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।पारिवारिक माहौल संतोषजनक रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है पार्टनर से उपहार प्राप्त होगा।
वृश्चिक-
व्यावसायिक मामले सुलझेंगे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिससे धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं खानपान में सावधानी बरतें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय बेहतर है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
धनु-
बेवजह किसी बहस में न पड़े। व्यापार के लिए दिन मध्यम है किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट का योग बन रहा है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है जीवन साथी पूर्ण रूप से सहयोग देगा।
मकर-
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए कार्यालय का वातावरण बोझिल हो सकता है संयम से काम लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।
कुंभ-
व्यापारिक गतिविधियों में आखिरी समय में फेरबदल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में भी तनाव रहेगा संयम से काम लें।
मीन –
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो शुभ फलदायी रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी माता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।