आज का पंचांग
तिथि……………..त्रयोदशी
वार……………… गुरूवार
पक्ष……………… कृष्ण
नक्षत्र………….. उतराभाद्रपद
योग……………. वैधृति
राहु काल……… १४:०७–१५:४५
मास(पूर्णिमांत)……..वैशाख
मास(अमावायन्त)…..चैत्र
द्रिक ऋतु……………ग्रीष्म
कलि युगाब्द….५१२४
विक्रम संवत…२०७९
28 अप्रैल सं – 2022
आज का राशिफल
मेष-
कार्यों में किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगो किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगीे आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। अचानक बाहर जाने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
वृष-
माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आॅफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
मिथुन-
इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।
कर्क-
किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े उलझन में रहेंगे। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए।
सिंह-
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या-
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए काल आयेगी। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला-
कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। आॅफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आप घर देर से जायेंगे। आप कोई भी फैसला लेने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। आज आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक-रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे। दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।
धनु-
आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।
मकर-
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान भी करवाएंगे।
कुंभ-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।
मीन-
इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।