नशे में धुत दूल्हा इतना नाचा कि लड़की वालों ने शादी दूसरे लड़के से की

0
(0)

बुलढाणा। बारात मुहूर्त अनुसार 4.00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा घोड़ी से उतार कर रात 8.00 बजे तक डान्स करता रहा। घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में हुई।

शादी में मंडप सजा था डीजे संगीत धूमधाम से बज रहा था। दूल्हन को वरमाला का इंतजार था पर दूल्हे ने जमकर नशे में था। डीजे की धुन से दूल्हा नचता ही रहा और रात की 8.00 बजा दी। लड़की का पिता इससे नाराज हो गया और एक अन्य लड़के से बेटी की शादी उसी मंडप में कर दी।

 

लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था इसलिए समय अनुसार अपनी बेटी की दूसरे लड़के कर दी। लड़की के पिता ने लड़के के पिता से देर से आने का कारण पूछा तो बाराती मारपीट पर उतर गए। गुस्साए लड़की के घरवालों ने भी दूल्हे समेत बाराती की पटाई कर डाली और बिना खाना पीए बारात को लौटा दिया।

लड़के के पिता ने बताया कि शादी की पूर्ण तैयारी हो चुकी थी बारात द्वार पर खड़ी थी अगर शादी नहीं होती बहुत बदनामी होती। बाद में मामला पंचायत में पहुंचा। पंचायत ने तय किया कि लड़की की शादी इसी मंडप में होगी लेकिन किसी दूसरे लड़के से। लड़के की तलाश की तो बारात में ही आया एक लड़का अपने पिता के साथ था। लड़की के पिता को अच्छा लगा। उसके पिता के सामने लड़की के पिता ने अपनी झोली फैलाई और लड़के का पिता इस शादी को तैयार हो गए और कुछ देर में ही लड़की की शादी उस लड़के से कर दी गई।

दूल्हन प्रियंका ने कहा कि बहुत खुश है अच्छा हुआ पहले ही पता चल गया कि दूल्हा शराबी है वो घण्टों नचता रहा और मैं वरमाला लिए खड़ी रही। उसके इस हरकत से पूरा परिवार परेशान हो रहा था। अच्छा हुआ वक्त से पहले ही सच्चाई मालूम पड़ी गई वरना मेरी जिंदगी खराब हो जाती।

इधर बारात लौटाने के बाद दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से शादी कर ली। पर इस बार दूल्हे ने ना तो शराब का सेवन किया और ना ही डान्स किया। यहां तक बारातियों ने भी शराब का सेवन नहीं किया।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

सुचना:यह पेज काफी समय से निष्क्रिय है | जनपत्र में प्रकाशित नवीनतम अपडेट लाया जा रहा है...