
मंदसौर। पशुपतिनाथ मंदिर में 3,700 किलो का घंटा लटकाने के लिए मुस्लिम मिस्त्री नाहरू खान ने एक भी पैसा नहीं लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मंदसौर के मंदिर में लटकाया गया महाघंटा करीब 6 फीट लंबा है। महाघंटा में लगाने 15 दिन में लग गए।
दरअसल यहां एक मुस्लिम मिस्त्री नाहरू खान ने पशुपतिनाथ मंदिर के परिसर में 3,700 किलो का महाघंटा स्थापित कर दिया है। ये महाघंटा लंबे समय से मंदिर परिसर में ही रखा था लेकिन हादसे की आशंका के चलते इसे लटकाया नहीं गया था। कई इंजीनियर आए लेकिन वो महाघंटा लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्हें लगाने में हादसे का डर लग रहा था।
मुस्लिम मिस्त्री ने महाघंटा लगाने का एक भी पैसा नहीं लिया ये बात बड़ी है। 3,700 किलो के इस महाघंटे को काफी समय पहले मंदिर परिसर में लगाने के लिए लाया गया था लेकिन इसे लगाया नहीं जा सका था। अब नाहरू खान ने बिना कोई पैसा लिए पशुपतिनाथ मंदिर में ये महाघंटा स्थापित कर दिया है। महाघंटे का ट्रायल भी कर लिया गया है।
मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि नाहरू भाई की श्रद्धा है कि वो सामाजिक और धर्म-कर्म के काम में लगे रहते हैं। मैंने और डीएम साहब ने आग्रह किया था, जिसके बाद नाहरू खान ने मंदिर परिसर में पेडेस्टल बनाकर महाघंटे को लगा दिया।
महाघंटा को स्थापित करने में 15 दिन का समय लगा।
महाघंटा करीब 6 फीट लंबा है। इसका व्यास 66.50 इंच है। महाघंटा बजाने के लिए 200 किलो से ज्यादा का दोलन भी तैयार किया गया है। इसको बच्चे भी आसानी से बजा सकते हैं क्योंकि इसमें बैरिंग लगाया गया है।