बदलते मौसम का स्वागत करें

0
(0)
मौसम बदल रहा है, बदलते मौसम का स्वागत करें। बदलता मौसम हमारे लिए कुछ नई चीजें लाया है जो हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं, स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। मैं संक्षिप्त में उनका वर्णन करूंगा ताकि आप भी इनसे लाभान्वित हो सकें।
नीम : आजकल नीम के कोमल पत्ते आये हैं जो सुलभ हैं। आप प्रातः काल सात आठ पत्ते जरूर खायें। इससे मच्छरों के काटने का असर हमारे शरीर पर नहीं होगा, साथ में यह हमारे खून को भी साफ करता है। अम्लता को भगाता है। नीम के पत्ते उबाल कर पानी में मिलाकर कभी कभी स्नान करना भी लाभदायक है, विशेषकर वर्षा ऋतु में।
कढ़ी पत्ता (मीठा नीम) : कड़ी पत्ते के भी आजकल नई फुनगियां और पत्ते निकले हैं। इसको भी आप दाल, सब्जी व चटनी के रूप में अवश्य प्रयोग करें।
आक/आंकड़ा : आक के लाल और सफेद दो तरह के फूल आये हैं। आप इसके दो फूल रोजाना खायें, यह कड़वा नहीं मीठा होता है। इसके सेवन से रक्त शुद्ध होता है, अम्लता को दूर करता है।
गुलाब : आजकल गुलाब पर खूब फूल खिले हैं, सर्वत्र उपलब्ध हैं। फूलों को तोड़कर गुलकंद बनाएं अथवा पीस कर ठंडाई में शामिल करें। गुलाब जल भी बना सकते हैं। अवश्य प्रयोग करें गुलाब का।
पुदीना: पुदीने के लाभ और प्रयोग से सभी वाकिफ हैं। चटनी बना कर खाइये।
हरा प्याज: हरे पत्तों समेत प्याज की चटनी बनाएं। हरा धनिया, पुदीना अथवा मरुआ के साथ हरे प्याज की चटनी उत्तम बनती है।
यूं तो मौसम में अनेक ने शाक सब्जियां, पेय, फल आदि आयेंगे, सबका अपना अपना महत्व है। फिर भी उपरोक्त का सेवन बदल बदल कर करते रहें।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...