तापमान बढ़ाने से राजस्थान में लू का अलर्ट, दो दिनों मेंं 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

0
(0)
देश में गर्मी और लू का कहर, राजस्थान के चुरू में पारा 50.8 डिग्री | Local  Khabar
अजमेर। राजस्थान में बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं के बाद  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों से प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। भारतीय मौसम केंद्र के मुताबिक आज से प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं राजस्थान के  7 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, डूंगरपुर, जालौर, सिरोही, फलोदी और बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री  पार कर गया है। मौसम विभाग  की माने तो अगले 2 दिन में प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। इससे गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। कल से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिलों में लू भी चलने लगेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जो लोकल साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम बना था। उसका असर अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...