चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि के अनुसार आज 23 मार्च 2022 बुधवार को है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित है।
मेष- कर्मक्षेत्र के लिए दिन शुभ रहने वाला है.बॉस आपके कार्य करने की गुणवत्ता की प्रसन्नसा करेंगे। आज के दिन आपके सभी रुके हुए कार्य सम्पन्न होते नजर आ रहे हैं। कैरियर में उन्नति के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है साथ ही बड़े क्लाइंट व ग्राहक आपकी बातों से इंप्रेस होंगे, वहीं दूसरी ओर व्यापार में चुनौतियाँ बढ़ सकती है।
वृष- आॅफिशियल कार्यों को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन दूसरों के प्रति चिड़चिड़ा व्यवहार आपकी गरीमामयी प्रतिष्ठा को कम कर सकता है, इस बात पर ध्यान रखना होगा। व्यापारी वर्ग ग्राहकों से बातों को नापतौल कर बोले, नहीं तो लोग आपकी साफ-सुथरी छवि का दुरुपयोग कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान और योग से रोगों से लड़ने की क्षमता मिलेगी।
मिथुन- कार्यों को पूर्ण करने में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। व्यापारियों को धन निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। विद्यार्थियों को अपना समय ज्ञानार्जन में बिताना उचित रहेगा। आज के दिन मन में बेवजह के विचार आने से क्रोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, वहीं दूसरी ओर आज विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आॅफिशियल कार्यों में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। सेहत में बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी और कफ जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क- आज के दिन लोगों की बातों का बुरा न मानें क्योंकि कभी-कभी वह हमारे भलें के लिए ही हमें बोलते है, इसलिए उनकी बातों को सकारात्मकता से सोचना चाहिए। कर्मक्षेत्र की बात करें तो कोई बड़ा साहसिक निर्णय लेने के लिये समय उत्तम नहीं है। व्यापार में लोग विश्वासघात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आयेगी। जो लोग किसी प्रकार का नशा करते हैं उनको इसे त्याग देने में ही भलाई है।
सिंह- आज के दिन मन काल्पनिक विचारों से ग्रस्त रहने वाला है। वहीं धन का अधिक व्यय आपको परेशानियों में डाल सकता है, इसलिए सोच-समझ कर ही धन खर्च करें. कर्मक्षेत्र की बात करें तो वेतन को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। व्यापारियों के व्यवहार में नकारात्मक परिवर्तन हो सकता है साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा न करें अन्यथा आपको आत्मिक घात पहुंच सकता ह। विद्यार्थियों को आॅनलाइन ज्ञान का स्त्रोत ढूंढना चाहिए।
कन्या- आज के दिन ईश्वर के प्रति आपकी आस्था व विश्वास और अधिक बढ़ेगा। मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे साथ ही स्थितियाँ पूरी तरह से आपके पक्ष में रहने वाली है। सरकार के नियमों का पालन करना होगा, अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ेगा। आॅफिशियल कार्यों को लेकर मीटिंग हो सकती है, जिसमें बॉस आपकी बातों और सलाह को महत्व देंगे। व्यापार में कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
तुला- आज के दिन अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। क्रोध के कारण अचानक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। आॅफिस की ओर से कार्यों में विलम्ब होने पर कठोर कार्यवाही हो सकती है, सचेत रहें। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। विद्यार्थियों के अंदर कला के प्रति रुचि जागृत रहेगी, वहीं मित्रों को लेकर के कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहने वाला है।
वृश्चिक- आज का दिन अध्ययन और मनन में बीतेगा साथ ही कुछ नया सीखने की कोशिश भी करनी चाहिए। विश्व में फैली विषाक्तता से बचते हुए, अनावश्यक घर से बाहर निकलना और लोगों से मिलने से बचना होगा। कर्मक्षेत्र में स्थिति चिंताजनक हो सकती है, लेकिन आप मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेने में सफल रहेंगे।
धनु- आज के दिन आर्थिक परेशानियों का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। कर्मक्षेत्र में अपनी बातों को लेकर मजबूती से खड़े रहना लाभकारी रहेगा। वहीं आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा साथ ही सम्पर्कों का अच्छा लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए नये विचार उनको अपडेट करने में सहायक होंगे।
मकर- आज के दिन आपका मन शांत रहेगा, लेकिन वाणी में तेजपन देखने को मिल सकता है। मन में नये विचारों को लेकर उत्साह रहेगा। आॅफिशियल कार्य में अति आत्मविश्वास के चलते भविष्य में समस्या हो सकती है। जिन लोग का पार्टनर-शिप में कारोबार है वह व्यापार को बढ़ाने के लिए नए क्लाइंटों से आॅनलाइन मीटिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है साथ ही उत्तम भोजन का आनंद उठाएंगे। कुम्भ- आज के दिन आप अपनी कर्मठता से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेंगे। वहीं नवीन अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। कर्मक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। यदि आप टीम को लीड करते हैं तो उनसे तालमेल बनाकर चलें विवाद होने की आशंका है। व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में डिहाइड्रेशन की समस्या रहने वाली है।
मीन- सामाजिक दायित्वों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना है, अपनी क्षमतानुसार जरुरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। आॅफिस में महिला सहयोगियों से तालमेल बिगड़ने न दें। व्यापार में आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द की शिकायत रहने वाली है इसलिए भारी सामान उठाने से बचे, वहीं जो महिलाएं गर्भवती है उनको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। घर के लोगों के साथ मधुर सम्बन्ध बनाए रखना होगा।