चन्नी-राहुल गांधी ने स्वीकारी हार, भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

0
(0)
Punjab Election Result 2022 Vote Counting Live: Congress, AAP, SAD Party, BJP Alliance Seats Results. eci. gov. in PTC News In Hindi
जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता।
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी

चन्नी-राहुल गांधी ने स्वीकारी हार, भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान | पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न है।

लुधियाना जिले की 14 में से 13 विधानसभा सीट पर चला झाड़ू

लुधियाना जिले के 14 विधानसभा सीट में से 13 सीटों पर झाड़ू चला है। इन सीटों पर आप के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। आप की आंधी में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी हारे। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत कांग्रेस के सभी उम्मीदवार चुनाव हारे हैं, जबकि शिरोमणि आकली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
सुखबीर ने स्वीकारी हार

सुखबीर बादल कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...