एक लाख वोटों से जीतकर योगी आदित्यनाथ ने बनाया यह रिकॉर्ड, संगीत सोम को मिली मात

0
(0)
UP Election Result Vote Counting Live Update: UP Chunav Rujhan BJP, SP, Congress, BSP Seats Results. eci. gov. in News in Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव रिजल्ट 2022 लाइव काउंटिंग अप्डेट्स

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। मोहनलालगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

कपिल देव अग्रवाल ने तीसरी बार जीते

मुजफ्फरनगर में सपा-रालोद गठबंधन ने जिले की चार सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली है। बुढ़ाना से रालोद के राजपाल बालियान, मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के अनिल कुमार आगे चल रहे हैं। चरथावल विधानसभा सीट से सपा के पंकज मलिक की जीत गए हैं। सदर सीट से भाजपा के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। खतौली से भाजपा के विक्रम सैनी दूसरी बार जीते हैं। नतीजों की घोषणा बाकी है।

मुरादाबाद जनपद की 6 विधान सभा सीट का आंकड़ा इस तरह है
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर सपा के यूसुफ अंसारी 20 हजार वोटों से आगे, भाजपा के रितेश गुप्ता पीछे।
मुरादाबाद देहात विधान सभा सीट से सपा के मोहम्मद नासिर कुरेशी 33 हजार वोटों से आगे। भाजपा के केके मिश्रा पीछे।
कुंदरकी विधान सभा सीट पर सपा के जियाउर्रहमान 29 हजार वोटों से आगे। भाजपा के कमल कुमार पीछे।
कांठ विधान सभा सीट पर सपा के कमाल अख्तर 7 हजार वोटों से आगे, भाजपा के राजेश कुमार चुन्नू पीछे।
ठाकुरद्वारा विधान सभा सीट पर सपा के नवाब जान खान 8 हजार वोटों से आगे, भाजपा के अजय प्रताप सिंह पीछे।
बिलारी विधान सभा सीट पर भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी 7 हजार वोट से आगे। सपा के मोहम्मद फ़हीम पीछे।

ललितपुर में भाजपा प्रत्याशी आगे
ललितपुर में भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी चंद्र भूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा से एक लाख सात हजार 135 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी राजबाला जीतीं
रामपुर की मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजबाला 6071 मतों से विजयी हो गई हैं। राजबाला को कुल 97821 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विजय सिंह को 91750 वोट मिले हैं। मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर बसपा के सुरेंद्र सिंह सागर रहे, उन्हें 31430 वोट मिले हैं।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...