पुष्कर में 500 छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा देने वाले संस्थान फियोर दी लोटो संस्था राज्य स्तर पर सम्मानित

0
(0)

8 मार्च को जयपुर के बिड़ला सभागार में महिला दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पुष्कर की सुप्रसिद्ध फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया संस्था के अध्यक्ष दीपू महर्षि भी शामिल रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद दीपू महर्षि ने बताया कि यह सम्मान संपूर्ण पुष्कर का सम्मान है, क्योंकि पुष्कर के नागरिकों के सहयोग से ही संस्था का संचालन हो रहा है। मौजूदा समय में भी पांच सौ छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को प्राप्त सुविधाएं दी जा रही हैं। पाठ्य पुस्तकें, स्कूली की यूनिफार्म, भोजन आदि भी संस्थान की ओर से ही दिया जाता है। जो छात्राएं उनके संस्थान में पढ़ाई करती हैं उनके गांवों में ट्यूबवेल भी खुदवाए जा रहे हैं। एक ट्यूबवेल पर 51 हजार रुपए का अनुदान संस्थान की ओर से दिया जाता है। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, इसके लिए 151 सिलाई मशीने हाल ही में वितरित की गई है। शुरुआत में मात्र 40 छात्राओं से संस्थान की शुरुआत की गई थी, लेकिन 500 से ज्यादा छात्राएं पढ़ाई कर रही है। संस्थान को चलाने में विदेश नागरिक मारा सांद्री, गोदालुप तापिया का भी सहयोग है। संस्था का राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने को लेकर मोबाइल नंबर 9829148130 पर दीपू महर्षि को बधाई दी जा सकती है।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...