आज का राशिफल व पंचांग 07 मार्च, 2022, सोमवार

0
(0)

आज और कल का दिन खास

07 मार्च, 1835 को भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
07 मार्च 2008 को अंतरिक्ष विज्ञानियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
07 मार्च, 2009 में नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप केनवेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
08 मार्च : अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस कल।
08 मार्च, 1953 को राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म हुआ।
आज का राशिफल
*****************
07 मार्च, 2022, सोमवार
=================
मेष राशि : भूमि संबंधी विवाद हल होगा। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर- तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।
वृषभ राशि : जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
मिथुन राशि : समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
कर्क राशि : अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
सिंह राशि : व्यवसाय में नई योजना लाभदायी रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या राशि : अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
तुला राशि : प्रेम प्रसंग में सफलता संभव है। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें, नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
धनु राशि : स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे, यात्रा संभव है।
मकर राशि : अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। दूर-पास की यात्रा हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुंभ राशि : अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि : मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे जबकि धन की प्राप्ति भी इंसान की राशि और उसके ग्रह ही तय करते हैं।

सुदेश चंद्र शर्मा

क्या आप इस पोस्ट को रेटिंग दे सकते हैं?

इसे रेट करने के लिए किसी स्टार पर क्लिक करें!

औसत श्रेणी 0 / 5. वोटों की संख्या: 0

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Leave a Comment

सिंक्रोनाइज़ ...