जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 11.00 बजे विधानसभा में राजस्थान का वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि मैं सुबह 11.00 बजे राजस्थान का बजट पेश किया जाएगा। इतिहास में पहली बार किसानों के अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा।
बजट में मुख्यमंत्री केन्द्रीय बैंकों के कर्ज माफ करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भिजवाने और कॉमर्शियल बैंकों के कर्जे प्रदेश सरकार की ओर से माफ करने की घोषणा की जा सकती है। साथ ही विधायकों को आईफोन 13 का भी तोहफा सरकार द्वारा दिया जा सकता है।