झुंझुनूं। सास ने अपनी बहू को अनोखा सरप्राइज गिफ्ट दिया। शादी के बाद घर आई बहू को सास ने मुंह दिखाई में 60 किलो के सोने के सिक्कों से तोला गया। महती की ढाणी निवासी सूबेदार हवा सिंह घायल के बेटो मनीष 23 वर्ष की शुक्रवार को कोलिंडा निवासी गोवर्धन की बेटी पूनम 19 वर्ष से शादी हुई थी शनिवार को बेटे- बहू दोनों घर आए।
सास कविता की इच्छा थी बहू को मुंह दिखाई में ऐसा गिफ्ट दे ताकि वो जिदंगी भर याद रख सकें। बहू पूनम ने बताया पैसे बड़ी चीज नहीं है। पर जो सम्मान उसके ससुराल वालों ने दिया है। उससे बहुत खुश है। दूल्हे के पिता गोवर्धन भी सेना में सूबेदार से रिटायर हुए है।